खाने में कॉकरोच की शिकायत पर रेस्टोरेंट में बवाल, टूरिस्ट से मारपीट; सिर-चेहरे पर गंभीर चोट, संचालक हिरासत में
उदयपुर के देहलीगेट स्थित मीरा रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोच मिलने की शिकायत करना एक टूरिस्ट को भारी पड़ गया। अहमदाबाद से परिवार के साथ पहुंचे 35 वर्षीय जयेश पटेल का रेस्टोरेंट संचालक और स्टाफ से विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई। जयेश को एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान एक पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद था। दोनों पक्षों ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने संचालक रामचंद्र साहू को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, विवाद खाने में कॉकरोच दिखने को लेकर हुआ था और मामले की जांच जारी है।
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #MeeraRestaurant #TouristNews RestaurantNew