डूंगरपुर निकाय चुनाव: प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी ने झोंकी ताकत, दीपिका चिखलिया की रैली में उमड़ा जनसैलाब
डूंगरपुर में निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी। महिला मोर्चा की ओर से शहर में भव्य वाहन रैली निकाली गई, जिसमें रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया शामिल हुईं। पुराने बीजेपी कार्यालय से शुरू हुई रैली बस स्टैंड, तहसील चौराहा, पुराना बाजार, मोची बाजार और घाटी क्षेत्र से होकर गुजरी। दीपिका चिखलिया की एक झलक पाने और स्वागत के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ नजर आई। ढोल-नगाड़ों और नारों से शहर का माहौल चुनावी रंग में रंगा रहा। समापन पर बीजेपी नेताओं ने डूंगरपुर नगर परिषद में लगातार 8वीं बार बोर्ड बनाने और प्रचंड जीत का दावा किया।
#Dungarpur #DungarpurNews #DungarpurElection #NagarNikayElection #RajasthanElection