प्रतापगढ़ में बिजली कटौती पर BAP का अल्टीमेटम, 7 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो ब्लॉक मुख्यालयों पर होगा आंदोलन
प्रतापगढ़ में बिजली व्यवस्था को लेकर भारत आदिवासी पार्टी ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है। BAP जिलाध्यक्ष मुकेश बरोड़ के नेतृत्व में बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई गई। पार्टी ने मांग की कि आवश्यक बिजली कटौती का शेड्यूल एक दिन पहले जारी किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। जले हुए ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदले जाएं और उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए। साथ ही किसानों को कृषि फीडर से दिन में 3 फेज में 12 घंटे बिजली देने की मांग की गई। बरोड़ ने चेतावनी दी कि 7 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।
#Pratapgarh #BAP #BharatAdivasiParty #ElectricityCrisis #PowerCut ElectricityProblem