प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, विशाल बाइक रैली निकालकर जीत का किया दावा
डूंगरपुर नगरपरिषद चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने शहर में जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक गणेश घोगरा के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में युवा, कार्यकर्ता और समर्थक कांग्रेस के झंडे लेकर रैली में शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां जगह-जगह कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भरत नागदा ने दावा किया कि रैली को जनता और युवाओं का ऐतिहासिक समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि शहर में बदलाव की लहर है और जनता इस बार कांग्रेस का बोर्ड बनाने का मन बना चुकी है।
#Dungarpur #DungarpurNews #DungarpurElection #Congress #RajasthanElection MunicipalElection