बांसवाड़ा में BJP प्रत्याशी का डिजिटल दांव! घर-घर पहुंचा ‘समस्या समाधान’ QR कोड, 48 घंटे में समाधान का दावा
बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 24 से भाजपा प्रत्याशी मयंक जैन का अनूठा डिजिटल प्रचार चर्चा में है। मयंक जैन घर-घर जाकर ‘समस्या समाधान’ क्यूआर कोड वाली पर्चियां बांट रहे हैं। वार्डवासी क्यूआर कोड स्कैन कर अपना नाम, मोबाइल नंबर और समस्या की फोटो या वीडियो भेज सकेंगे। प्रत्याशी का दावा है कि शिकायत मिलने के 48 घंटे के भीतर समाधान कराया जाएगा। मयंक जैन ने जीत के बाद वार्ड की हर गली में क्यूआर कोड लगाने और पांच साल तक जनता के लिए कार्यालय खुला रखने का वादा किया है। उनका यह डिजिटल दांव मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
#Banswara #Ward24 #MayankJain #BJP #BanswaraElection NagarParishadElection