अरनोद में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, फ्लैग मार्च कर दिया भयमुक्त चुनाव का संदेश
अरनोद नगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अरनोद कस्बे में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव का संदेश दिया। सीआई शिवलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने उपखंड कार्यालय से मार्च शुरू किया, जो एसबीआई बैंक, बस स्टैंड, रोशन साइकिल, सदर बाजार और गौतमेश्वर रोड सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। पुलिस ने आमजन और मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि चुनाव में कानून व्यवस्था बिगाड़ने या मतदाताओं को डराने-धमकाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने सभी मतदाताओं से बिना किसी भय और दबाव के मतदान करने की अपील की।
#Pratapgarh #Arnod #PoliceFlagMarch #ArnodElection #MunicipalElection FearFreeElection