अवैध शराब की कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम पर पथराव, सरकारी वाहन का शीशा चकनाचूर
तीन आरोपियों पर एफआईआर, मारपीट के प्रयास के बाद बढ़ी भीड़; पुलिस जुटी धरपकड़ में
सतना। रामपुर बाघेलान के जमुना गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। शुक्रवार शाम सर्किल-1 ग्रामीण प्रभारी सुदर्शन विक्रमादित्य पांडेय ने लवकुश सिंह पटेल की दुकान पर दबिश दी, जहां तलाशी में 48 पाव अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ के दौरान आरोपी विवाद पर उतर आया और हरिओम सिंह व मूरत साकेत को बुलाकर टीम से मारपीट की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख टीम वाहन से लौटने लगी तो आरोपियों ने पत्थर बरसा दिए, जिससे शासकीय कार एमपी 19 जेडएल 5648 का पिछला शीशा टूट गया।
टीम ने रात में ही रामपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296ए, 132, 351(3), 324(4) और 3/5 के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान प्रधान