बांसवाड़ा में शांतिपूर्ण मतदान खत्म, फर्जी निर्वाचन कर्मचारी पकड़ा गया, अब कड़ी सुरक्षा में EVM होंगी जमा
बांसवाड़ा में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। एसपी सुधीर जोशी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि मतदान के दौरान फर्जी बैज लगाकर खुद को निर्वाचन कर्मचारी बताने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा गया। शाम 6 बजे मतदान का समय खत्म होते ही बूथों के गेट बंद कर दिए गए और इसके बाद मतदाताओं की एंट्री रोक दी गई। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर मतदान समाप्ति से पांच मिनट पहले मतदाताओं को समय की जानकारी दी गई। अब पुलिस सुरक्षा में पोलिंग पार्टियां EVM मशीनें डिपोजिट सेंटर तक पहुंचाएंगी।
#Banswara #BanswaraElection #NagarNikayChunav #RajasthanElection #Voting Polling