नाथनगर: सीटीएस मैदान के राहत शिविर में पहुंचे विधायक, बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं
बाढ़ प्रभावित इलाकों से राहत शिविरों में पहुंचे लोगों का हाल जानने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे नाथनगर विधायक मिथुन कुमार सीटीएस मैदान पहुंचे। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।