नाथनगर: मधुसुदनपुर थाना परिसर में सिटी एसपी ने किया जनसंवाद, कई मामलों के जल्द निपटारे का दिया भरोसा
मधुसूदनपुर थाना परिसर में बुधवार को शाम करीब पांच बजे आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जमीन विवाद, सूखे नशे और पुलिस कार्यशैली से जुड़े कई मामले सामने आए। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनते हुए सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कई अहम निर्देश दिए और अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए।