नाथनगर: कजरैली थाने से 500 मीटर दूर चल रहा था तेल रिपैकेजिंग का कारोबार, एमओ ने पकड़ा
नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के कजरैली पंचायत के तेतरहार रोड में कजरैली थाने के महज 5 सौ मीटर पर राइस ब्राइन तेल रिपैकेजिंग का संदिग्ध कारोबार चार साल से चल रहा था। इसका खुलासा तब हुआ जब प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार अभिजीत ने बुधवार को करीब एक बजे गोदाम में छापेमारी की।