नाथनगर: नाथनगर में लूम की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री, बंगाल-बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार
नाथनगर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहमतबाग में किराए के मकान में अवैध हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। पश्चिम बंगाल एसटीएफ और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर बुनकर के लूम की आड़ में संचालित मिनी गण फैक्ट्री का उद्वेदन किया।