नाथनगर: जोगसर पुलिस की कार्रवाई: देशी कट्टे के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
जोगसर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अपराधकर्मी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।