लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ नाथनगर थाना पुलिस ने गुरुवार सख्त कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के दिलदारपुर गांव स्थित उनके घरों पर न्यायालय के आदेश से इस्तहार चस्पा किया गया। पुलिस के अनुसार दिलदारपुर बिंद टोला निवासी पलटू मंडल, वकील मंडल और सुंदर मंडल मारपीट के एक पुराने मामले में करीब 20 वर्षों से फरार है।