नाथनगर: महाशिवरात्रि बारात में कट्टा लहराया, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज
महाशिवरात्रि की बारात के दौरान नाथनगर थाना क्षेत्र के शाहपुर में एक युवक द्वारा कट्टा लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आ गई और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।