Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

प्रतापगढ़: बाबागंज के स्नेह होटल के पास ड्यूटी से घर जा रही महिला से हुई छिनैती, जांच शुरू

बाबागंज स्नेह होटल के पास बुधवार रात ड्यूटी से आज़ाद नगर अपने घर लौट रही आशमा बेगम से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गया। विरोध करने पर महिला से मारपीट हुई जिससे वह घायल हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नगर कोतवाल सुभाष यादव ने गुरुवार सुबह 8 बजे बताया की पति से विवाद वाले एंगल पर भी जांच जारी है।

MORE NEWS

#ghuisarnathdhammandir #somvarspecial #bholekebhakt #mahadev

#ghuisarnathdhammandir #somvarspecial #bholekebhakt #mahadev

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 10, 2026

घुइसरनाथ धाम में सावन सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब

डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, भारी भीड़ में रेलिंग टूटी, पुलिस ने संभाली व्यवस्था, सीसीटीवी से मंदिर परिसर की निगरानी जारी।

प्रतापगढ़ में सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा घुइसरनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के दो बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद दर्शन और जलाभिषेक के लिए करीब पांच सौ मीटर तक लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

मंदिर के महंत मयंक बालगिरी के मुताबिक, अब तक करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं और भीड़ लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

भारी भीड़ के दबाव में रात के समय मंदिर परिसर में लगी लोहे की रेलिंग टूटकर गिर गई, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बृजनंदन राय और सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पूरे परिसर की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस को भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

घुइसरनाथ धाम में सावन सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, भारी भीड़ में रेलिंग टूटी, पुलिस ने संभाली व्यवस्था, सीसीटीवी से मंदिर परिसर की निगरानी जारी। प्रतापगढ़ में सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा घुइसरनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के दो बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद दर्शन और जलाभिषेक के लिए करीब पांच सौ मीटर तक लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर के महंत मयंक बालगिरी के मुताबिक, अब तक करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर चुके हैं और भीड़ लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भारी भीड़ के दबाव में रात के समय मंदिर परिसर में लगी लोहे की रेलिंग टूटकर गिर गई, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बृजनंदन राय और सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। पूरे परिसर की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस को भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 10, 2026

#somvarspecial #ghuisarnathdhammandir #pratapgarhnews #bholekebhakt #mahadev #SomvarVrat #sawanmonth

#somvarspecial #ghuisarnathdhammandir #pratapgarhnews #bholekebhakt #mahadev #SomvarVrat #sawanmonth

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 10, 2026

#pratapgarhnews #mahadev #bholekebhakt #belkharnath #sawan #somvarspecial #SomvarVrat #PradoshVrat

#pratapgarhnews #mahadev #bholekebhakt #belkharnath #sawan #somvarspecial #SomvarVrat #PradoshVrat

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 10, 2026

सावन के दूसरे सोमवार को बेलखरनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब, गूंजा ‘हर हर महादेव’

भोर से ही लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें, डीजे की धुन पर हजारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक

प्रतापगढ़। सावन के दूसरे सोमवार को ऐतिहासिक और पौराणिक शिवधाम बाबा बेलखरनाथ में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही भगवान आशुतोष के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में कांवरियों और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। पूरा शिवधाम ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा।

सोमवार तड़के मंगला आरती के साथ दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, जो दिनभर चलता रहा। हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, दूध, भांग और फूल-मालाएं लिए श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं में भगवान भोलेनाथ के दर्शन को लेकर खासा उत्साह रहा। लंबी कतारों में घंटों इंतजार के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सुबह से ही हजारों की संख्या में कांवरिए डीजे और बाजे की धुन पर ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए बेलखरनाथ धाम पहुंचे। कांवरियों के जत्थों से मंदिर परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे कांवरियों ने पवित्र जल से बाबा बेलखरनाथ का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराया गया। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर व आसपास पुलिस बल तैनात रहा।

व्यवस्था की निगरानी में सीओ पट्टी प्रदीप सिंह, एसओ दिलीपपुर विजयकांत सत्यार्थी, देवेंद्र पाठक, आशीष कुमार, बद्रीनाथ गिरी, विश्वनाथ गिरी, अरुण सिंह, हरिओम मिश्रा, राजमणि तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी और सहयोगी मौजूद रहे।

सावन के दूसरे सोमवार को बेलखरनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब, गूंजा ‘हर हर महादेव’ भोर से ही लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें, डीजे की धुन पर हजारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक प्रतापगढ़। सावन के दूसरे सोमवार को ऐतिहासिक और पौराणिक शिवधाम बाबा बेलखरनाथ में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही भगवान आशुतोष के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में कांवरियों और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। पूरा शिवधाम ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। सोमवार तड़के मंगला आरती के साथ दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, जो दिनभर चलता रहा। हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, दूध, भांग और फूल-मालाएं लिए श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं में भगवान भोलेनाथ के दर्शन को लेकर खासा उत्साह रहा। लंबी कतारों में घंटों इंतजार के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह से ही हजारों की संख्या में कांवरिए डीजे और बाजे की धुन पर ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए बेलखरनाथ धाम पहुंचे। कांवरियों के जत्थों से मंदिर परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे कांवरियों ने पवित्र जल से बाबा बेलखरनाथ का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराया गया। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर व आसपास पुलिस बल तैनात रहा। व्यवस्था की निगरानी में सीओ पट्टी प्रदीप सिंह, एसओ दिलीपपुर विजयकांत सत्यार्थी, देवेंद्र पाठक, आशीष कुमार, बद्रीनाथ गिरी, विश्वनाथ गिरी, अरुण सिंह, हरिओम मिश्रा, राजमणि तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी और सहयोगी मौजूद रहे।

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 10, 2026