रानीगंज तहसील में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया। लेखपालों ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO)/एंटी करप्शन एवं विजिलेंस द्वारा की जा रही 'गलत, अनुचित, फर्जी और दुर्भावनापूर्ण' ट्रैप कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार अंकित सिंह को सौंपा गया।
यह प्रदर्शन तहसील इकाई के अध्यक्ष देवेश नारायण ओझा के नेतृत्व में हुआ। ज्ञापन तहसील इकाई अध्यक्ष देवेश नारायण शुक्ल ने तहसीलदार अंकित सिंह को सौंपा।
लेखपालों का कहना था कि भूमि विवाद, पैमाइश या अतिक्रमण हटाने जैसे मामलों में, जब कोई अवैध कार्य नियमों के विपरीत नहीं किया जाता, तो संबंधित व्यक्ति या दलाल द्वारा लेखपाल से रंजिश रखना सामान्य बात है। उनका आरोप है कि असंतुष्ट व्यक्ति निजी स्वार्थ या दुर्भावना के चलते लेखपाल को झूठे मामलों में फंसा देते हैं।
संघ ने वर्तमान में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO)/एंटी करप्शन एवं विजिलेंस टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि कई मामलों में शिकायत की वास्तविकता, शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, उसकी रंजिश और शिकायत के उद्देश्य के साथ-साथ संबंधित कार्य में लेखपाल की वास्तविक भूमिका और अधिकार क्षेत्र का पर्याप्त परीक्षण किए बिना ही ट्रैप कार्रवाई की जा रही है।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मंत्री बृजेश मिश्रा, नरेंद्र मौर्य, रवि गौतम, सुनील कुमार, सूरज सिंह और प्रियांशी द्विवेदी सहित कई लेखपाल मौजूद रहे।
Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 22, 2026