Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

News in Pratapgarh

प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक 11.07.2026

👉 सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ‘ड्रंक एंड ड्राइव’, प्रेशर हॉर्न , नाबालिक द्वारा वाहन चलाना एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध चला सघन चेकिंग अभियान

➡️ उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद प्रतापगढ़ में लगातार “सड़क सुरक्षा अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में “ड्रंक एंड ड्राइव”, प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

➡️ उक्त अभियान नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिल कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

➡️ दिनांक 11.07.2026 को रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस एवं थाना हथिगवां पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

➡️ यातायात निरीक्षक श्री मनोज कुमार मय हमराह गण एवं थाना  हथिगवां प्रभारी सतेन्द्र सिंह व खिदिरपुर चौकी इंचार्ज प्रिंस तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा से गुजरने वाले लगभग 741 वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों के एल्कोहल स्तर की जांच की गई।

➡️ अभियान के दौरान :
* 28 वाहनों पर प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर 2,80,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
•37 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चालान 1,85,000 जुर्माना अधिरोपित किया गया।
•02 चालान निर्धारित मानक से अधिक ब्लैक फिल्म लगे होने से चालान किया गया तथा 5000 रूपए शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
.04 मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर वहाँ चलाते पाए गये जिनका चालान किया गया तथा  40,000 रुपए शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

➡️ इस प्रकार कुल 71वाहन से ₹5,10,000/- (पांच लाख दस हजार रुपये) का शमन शुल्क वसूला गया।

➡️ प्रतापगढ़ पुलिस समस्त वाहन चालकों एवं जनपदवासियों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। मद्यपान कर वाहन न चलाएं तथा वाहनों में अवैध प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक 11.07.2026 👉 सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ‘ड्रंक एंड ड्राइव’, प्रेशर हॉर्न , नाबालिक द्वारा वाहन चलाना एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध चला सघन चेकिंग अभियान ➡️ उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद प्रतापगढ़ में लगातार “सड़क सुरक्षा अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में “ड्रंक एंड ड्राइव”, प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। ➡️ उक्त अभियान नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिल कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। ➡️ दिनांक 11.07.2026 को रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस एवं थाना हथिगवां पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ➡️ यातायात निरीक्षक श्री मनोज कुमार मय हमराह गण एवं थाना हथिगवां प्रभारी सतेन्द्र सिंह व खिदिरपुर चौकी इंचार्ज प्रिंस तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा से गुजरने वाले लगभग 741 वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों के एल्कोहल स्तर की जांच की गई। ➡️ अभियान के दौरान : * 28 वाहनों पर प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर 2,80,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। •37 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चालान 1,85,000 जुर्माना अधिरोपित किया गया। •02 चालान निर्धारित मानक से अधिक ब्लैक फिल्म लगे होने से चालान किया गया तथा 5000 रूपए शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। .04 मोडिफाइड साइलेंसर लगा कर वहाँ चलाते पाए गये जिनका चालान किया गया तथा 40,000 रुपए शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। ➡️ इस प्रकार कुल 71वाहन से ₹5,10,000/- (पांच लाख दस हजार रुपये) का शमन शुल्क वसूला गया। ➡️ प्रतापगढ़ पुलिस समस्त वाहन चालकों एवं जनपदवासियों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। मद्यपान कर वाहन न चलाएं तथा वाहनों में अवैध प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026

थाना दिवस पर 27 शिकायतों में पांच का हुआ निस्तारण 

रानीगंज। शनिवार को रानीगंज थाना दिवस पर आयोजित समाधान दिवस पर 27 शिकायतें आयीं जिसमें 17 शिकायतें राजस्व विभाग से सम्बंधित थी जिसके लिए सम्बंधित लेखपाल को जाँच के लिए सौंपी गयी शेष 10 शिकायत पुलिस विभाग से सम्बंधित थी जिसमें से पांच शिकायतों का निस्तारण थाना प्रभारी विजयकांत सत्यर्थी द्वारा किया गया शेष पांच शिकायतों को जाँच के लिए सम्बंधित को सौंपा गया है। थाना दिवस में तहसीलदार अंकित सिंह के साथ लेखपाल भी उपस्थित रहे।

थाना दिवस पर 27 शिकायतों में पांच का हुआ निस्तारण रानीगंज। शनिवार को रानीगंज थाना दिवस पर आयोजित समाधान दिवस पर 27 शिकायतें आयीं जिसमें 17 शिकायतें राजस्व विभाग से सम्बंधित थी जिसके लिए सम्बंधित लेखपाल को जाँच के लिए सौंपी गयी शेष 10 शिकायत पुलिस विभाग से सम्बंधित थी जिसमें से पांच शिकायतों का निस्तारण थाना प्रभारी विजयकांत सत्यर्थी द्वारा किया गया शेष पांच शिकायतों को जाँच के लिए सम्बंधित को सौंपा गया है। थाना दिवस में तहसीलदार अंकित सिंह के साथ लेखपाल भी उपस्थित रहे।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 11, 2026

30 घंटे बाद हुआ किशोर प्रवेश का अंतिम संस्कार, अफसरों के आश्वासन पर माने परिजन

प्रतापगढ़। जमीन विवाद में हुई मारपीट के दौरान घायल किशोर प्रवेश की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों का आक्रोश करीब 30 घंटे तक जारी रहा। परिजन शव को रखकर मुआवजे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। शुक्रवार को एसडीएम पट्टी पूर्णेंदु मिश्रा और सीओ पट्टी द्वारा लंबी वार्ता के बाद परिजन दाह संस्कार के लिए तैयार हुए।

इसके बाद किशोर का अंतिम संस्कार सुल्तानपुर जिले के दोपाप घाट पर किया गया। अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई और उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज तिवारी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता कोनी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

एसडीएम पट्टी पूर्णेंदु मिश्रा ने बताया कि विवादित जमीन का सीमांकन कर अलग कराने, शस्त्र लाइसेंस जारी करने तथा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राहत दिलाने के संबंध में दाह संस्कार के बाद परिवार के सदस्य शनिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि कंधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव में खेत की मेड़ बांधने को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी से हमले में किशोर प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी, जिसके बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ था।

30 घंटे बाद हुआ किशोर प्रवेश का अंतिम संस्कार, अफसरों के आश्वासन पर माने परिजन प्रतापगढ़। जमीन विवाद में हुई मारपीट के दौरान घायल किशोर प्रवेश की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों का आक्रोश करीब 30 घंटे तक जारी रहा। परिजन शव को रखकर मुआवजे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। शुक्रवार को एसडीएम पट्टी पूर्णेंदु मिश्रा और सीओ पट्टी द्वारा लंबी वार्ता के बाद परिजन दाह संस्कार के लिए तैयार हुए। इसके बाद किशोर का अंतिम संस्कार सुल्तानपुर जिले के दोपाप घाट पर किया गया। अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई और उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही शुक्रवार सुबह सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज तिवारी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता कोनी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। एसडीएम पट्टी पूर्णेंदु मिश्रा ने बताया कि विवादित जमीन का सीमांकन कर अलग कराने, शस्त्र लाइसेंस जारी करने तथा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राहत दिलाने के संबंध में दाह संस्कार के बाद परिवार के सदस्य शनिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि कंधई थाना क्षेत्र के कोनी गांव में खेत की मेड़ बांधने को लेकर हुए विवाद में कुल्हाड़ी से हमले में किशोर प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी, जिसके बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ था।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 11, 2026

👉अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा थाना समाधान दिवस पर थाना लीलापुर में सुनीं जनसमस्याएं-

➡️ आज दिनांक 11.07.2026 को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी द्वारा थाना लीलापुर में उपस्थित होकर फरियादियों की जनसमस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

➡️ जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की गई तथा सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

➡️ भूमि एवं राजस्व संबंधी विवादों के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने तथा विधिक प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि विवादों का प्रभावी एवं स्थायी समाधान किया जा सके।

➡️ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान शासन एवं पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

➡️ थाना समाधान दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना लीलापुर तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

👉अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा थाना समाधान दिवस पर थाना लीलापुर में सुनीं जनसमस्याएं- ➡️ आज दिनांक 11.07.2026 को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री राजीव द्विवेदी द्वारा थाना लीलापुर में उपस्थित होकर फरियादियों की जनसमस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। ➡️ जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों से प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की गई तथा सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ➡️ भूमि एवं राजस्व संबंधी विवादों के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने तथा विधिक प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि विवादों का प्रभावी एवं स्थायी समाधान किया जा सके। ➡️ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान शासन एवं पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ➡️ थाना समाधान दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना लीलापुर तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय ने थाना समाधान दिवस पर थाना लालगंज में की जनसुनवाई-

➡️ आज दिनांक 11.07.2026 को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय द्वारा थाना लालगंज में उपस्थित होकर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।

➡️ जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों के साथ परीक्षण करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

➡️ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

➡️ थाना समाधान दिवस के दौरान संबंधित थाना प्रभारी लालगंज तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय ने थाना समाधान दिवस पर थाना लालगंज में की जनसुनवाई- ➡️ आज दिनांक 11.07.2026 को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय द्वारा थाना लालगंज में उपस्थित होकर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। ➡️ जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों के साथ परीक्षण करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ➡️ अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ➡️ थाना समाधान दिवस के दौरान संबंधित थाना प्रभारी लालगंज तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026

👉 पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना अंतू पर सुनीं जन समस्याएं-

➡️ दिनांक 11 जुलाई 2026 को जनमानस की समस्याओं के प्रभावी एवं त्वरित समाधान हेतु थाना अन्तू में 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़, श्री दीपक भूकर ने स्वयं जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

➡️ समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों के प्रकरणों की सुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि भूमि विवाद और राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ही मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे, ताकि शिकायतों का ठोस और विवादमुक्त समाधान सुनिश्चित हो सके।

👉 प्रमुख निर्देश एवं प्राथमिकताएं:-
सार्थक संवाद और त्वरित न्याय: एसपी ने निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिक न हो, बल्कि समस्या की जड़ तक जाकर समाधान किया जाए ताकि फरियादी को बार-बार थाने के चक्कर न काटने पड़ें।
समयबद्धता: लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी मामले में लापरवाही या अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया जाएगा।
शिकायतकर्ता की संतुष्टि: समस्याओं के निपटारे के पश्चात शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी।
संवेदनशीलता: फरियादियों के साथ विनम्र व्यवहार और उनकी बात को पूरी गंभीरता से सुनना पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

शासन की मंशा के अनुरूप कार्य पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाना पुलिस विभाग का मुख्य दायित्व है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे समाधान दिवस का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को खुलकर रखें।

आज की सुनवाई के दौरान अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। शेष प्रकरणों को संबंधित पंजिका में दर्ज कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित थाना प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षकगण एवं थाना अन्तू का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

👉 पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना अंतू पर सुनीं जन समस्याएं- ➡️ दिनांक 11 जुलाई 2026 को जनमानस की समस्याओं के प्रभावी एवं त्वरित समाधान हेतु थाना अन्तू में 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़, श्री दीपक भूकर ने स्वयं जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। ➡️ समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों के प्रकरणों की सुनवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि भूमि विवाद और राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ही मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे, ताकि शिकायतों का ठोस और विवादमुक्त समाधान सुनिश्चित हो सके। 👉 प्रमुख निर्देश एवं प्राथमिकताएं:- सार्थक संवाद और त्वरित न्याय: एसपी ने निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिक न हो, बल्कि समस्या की जड़ तक जाकर समाधान किया जाए ताकि फरियादी को बार-बार थाने के चक्कर न काटने पड़ें। समयबद्धता: लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी मामले में लापरवाही या अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। शिकायतकर्ता की संतुष्टि: समस्याओं के निपटारे के पश्चात शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी। संवेदनशीलता: फरियादियों के साथ विनम्र व्यवहार और उनकी बात को पूरी गंभीरता से सुनना पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाना पुलिस विभाग का मुख्य दायित्व है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे समाधान दिवस का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को खुलकर रखें। आज की सुनवाई के दौरान अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। शेष प्रकरणों को संबंधित पंजिका में दर्ज कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित थाना प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षकगण एवं थाना अन्तू का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना कुंडा की एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक-

➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 11.07.2026 को थाना कुंडा की एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा कुंडा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में जागरूक किया गया।

➡️ अभियान के दौरान ट्रेंड मॉल में कार्यरत महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, POSH Act के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

➡️ एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आपातकालीन सहायता हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें—

🔹वूमेन पावर लाइन – 1090
🔹महिला हेल्पलाइन – 181
🔹मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
🔹पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
🔹चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
🔹स्वास्थ्य सेवा – 102 एवं 108
🔹साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930

➡️ इस अवसर पर नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया।

➡️ टीम द्वारा थाना कुंडा पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407340 की जानकारी भी साझा की गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना कुंडा की एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक- ➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 11.07.2026 को थाना कुंडा की एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा कुंडा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में जागरूक किया गया। ➡️ अभियान के दौरान ट्रेंड मॉल में कार्यरत महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, POSH Act के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। ➡️ एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आपातकालीन सहायता हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें— 🔹वूमेन पावर लाइन – 1090 🔹महिला हेल्पलाइन – 181 🔹मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076 🔹पुलिस आपातकालीन सेवा – 112 🔹चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 🔹स्वास्थ्य सेवा – 102 एवं 108 🔹साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930 ➡️ इस अवसर पर नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया। ➡️ टीम द्वारा थाना कुंडा पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407340 की जानकारी भी साझा की गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026

आज दिनांक 11.07.2026 को थाना दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री रविन्द्र प्रताप सिंह द्वारा थाना प्रभारी जेठवारा श्री नरेन्द्र सिंह के साथ थाना जेठवारा पर उपस्थित होकर आमजन की शिकायतों को सुना गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने, पारदर्शिता बनाए रखने एवं प्रत्येक प्रकरण में विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा थाना दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

आज दिनांक 11.07.2026 को थाना दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर श्री रविन्द्र प्रताप सिंह द्वारा थाना प्रभारी जेठवारा श्री नरेन्द्र सिंह के साथ थाना जेठवारा पर उपस्थित होकर आमजन की शिकायतों को सुना गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने, पारदर्शिता बनाए रखने एवं प्रत्येक प्रकरण में विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जनपद पुलिस द्वारा थाना दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026

👉 थाना दिवस पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज ने सुनी जनसमस्याएं, दिए निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

➡️ आज दिनांक 11.07.2026 को थाना दिवस के अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना मान्धाता श्री अरविन्द कुमार सिंह के साथ थाना मान्धाता पर उपस्थित होकर आमजन की शिकायतों को सुना गया। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

➡️ सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा निर्देशित किया गया कि राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित प्रकरणों में समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए तथा शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप किया जाए, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा थाना दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

👉 थाना दिवस पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज ने सुनी जनसमस्याएं, दिए निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश ➡️ आज दिनांक 11.07.2026 को थाना दिवस के अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना मान्धाता श्री अरविन्द कुमार सिंह के साथ थाना मान्धाता पर उपस्थित होकर आमजन की शिकायतों को सुना गया। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ➡️ सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज द्वारा निर्देशित किया गया कि राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित प्रकरणों में समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए तथा शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप किया जाए, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा थाना दिवस के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026