साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश एवं विवेचनाओं को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने हेतु विवेचकों का साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न-
➡️ अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज एवं पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज रेंज, प्रयागराज के आदेश के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आज दिनांक 22.08.2026 को साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं साइबर अपराध से संबंधित विवेचनाओं को तकनीकी रूप से सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सई कॉम्प्लेक्स/बेल्हा हॉल, पुलिस लाइन प्रतापगढ़ में साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
➡️ प्रशिक्षण कार्यक्रम में साइबर नोडल अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार द्वारा जनपद के विवेचकों को साइबर अपराधों की विवेचना से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही साइबर अपराध की प्रभावी विवेचना हेतु आधुनिक तकनीकी साधनों, डिजिटल साक्ष्यों के संकलन एवं उनके विधिक उपयोग तथा आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
➡️ प्रशिक्षण के दौरान सहायक नोडल अधिकारी साइबर श्री प्रशांत राज हुड्डा, क्षेत्राधिकारी रानीगंज, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी पट्टी, क्षेत्राधिकारी लालगंज, क्षेत्राधिकारी सदर, जनपदीय साइबर सेल एवं साइबर थाना में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी तथा जनपद के समस्त थानों के विवेचकगण एवं साइबर हेल्प डेस्क/साइबर सेल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
➡️ प्रशिक्षण कार्यक्रम में साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों की रोकथाम, डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण एवं विश्लेषण तथा साइबर अपराध से संबंधित प्रकरणों की विवेचना को तकनीकी रूप से दक्षतापूर्वक एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
➡️ जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निरंतर तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जा रहा है।