पोड़ैयाहाट: श्रीनगर में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक, अनियमित कर्मचारियों पर रहा फोकस
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार को हुई जिसमें संविदा और आउटसोर्सिंग आधारित नियुक्ति एवं आठवें वेतन आयोग के मुद्दे पर विभिन्न राज्यों की स्थिति पर चर्चा की गई।अनियमित रूप से सरकारी दफ्तरों में काम कर रहे कर्मचारियों की सेवा नियमित करने के लिए आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया।