*नगर भवन में सजी छठ संबंधी लोकसंस्कृति की पारंपरिक महफिल:*
*कला और संस्कृति विभाग,बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, सिवान के संयुक्त तत्वावधान में नगर भवन में भास्कर महोत्सव 2026 का हुआ आयोजन:*
सिवान: दिनांक 13.11.2026
शुक्रवार को संध्या मे नगर भवन सिवान अन्तर्गत कला और संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन, सिवान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भास्कर महोत्सव 2026 में छठ पर्व पर आधारित लोकगीत और लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। नगर भवन में छठ संबंधी लोकसंस्कृति की पारंपरिक सांस्कृतिक से महफ़िल सजी। भास्कर महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, संवर्धन तथा स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय प्रकाश मीणा, भा. प्र. से. जिला पदाधिकारी, सिवान रहे।
सिवान के नगर भवन में शुक्रवार की संध्या आयोजित भास्कर महोत्सव का शुभारंभ श्री सुजीत कुमार,भा.प्र.से. बंदोवस्त पदाधिकारी सिवान,सुश्री जूली कुमारी, सुश्री शालू कुमारी वरीय उपसमाहर्ता और स्थानीय कलाकारों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान का गायन हुआ। जिला कला और संस्कृति पदाधिकारी, सिवान श्री चंद्रमौली कुमार ने आगत अतिथिगण का स्वागत मोमेंटो और पौधा देकर किया।
लोकगायक श्री विकास कुमार राम ने छठ गीत की आकर्षक प्रस्तुति देकर तालियों की दाद बटोरी। लोक गायक श्री मनन गिरी मधुकर के छठ गीत को सुनकर उपस्थित दर्शक भाव विभोर हो गए। संगीत शिक्षिका सुश्री बाबली डे की टीम ने छठ पर आधारित बेहद आकर्षक सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। लोक गायिका पूनम त्रिपाठी ने भी छठ पर आधारित मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। सुदामा भगत, विनोद हर्षित, प्रिंस उपाध्याय और मनीष डांस अकादमी के कलाकारों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति पर खूब वाहवाही बटोरी। सभी कलाकारों को बंदोबस्त पदाधिकारी और जिला कला और संस्कृति पदाधिकारी ने मोमेंटो देकर उनका उत्साहवर्धन किया। मंच संचालन मनोरंजन कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री अमिताभ सिंह, अपर समाहर्ता राजस्व श्री प्रमोद कुमार राम, अपर समाहर्ता लोक शिकायत श्री इस्तियाक अली अंसारी,जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री बालेंदु नारायण पांडेय, उप निर्वाचन अधिकारी श्री सोहेल अहमद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एमडीएम, सामाजिक कार्यकर्ता श्री गणेश दत्त पाठक, अन्य नगरवासियों सहित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थिति रहे।
प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
#chhathinsiwan
#ChhathPuja2026 #siwan #सिवान
4 views | Siwan, Bihar | Nov 13, 2026