कनवास: दरा मुकंदरा में MT-9 की शानदार साइटिंग, पानी के गड्ढे में बैठा नजर आया टाइगर
Kanwas, Kota | Sep 7, 2026 दरा मुकंदरा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी पर पहुंचे पर्यटकों के लिए दिन यादगार बन गया। सफारी के दौरान पर्यटकों को मुकंदरा का मेल टाइगर MT-9 बेहद शानदार अंदाज में नजर आया। टाइगर एक पानी के गड्ढे में बैठा हुआ था। जैसे ही पर्यटकों की नजर उस पर पड़ी, सभी उसे देखते ही रह गए। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे पर्यटकों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 मिनट तक MT-9 पानी में