सतना: 6 वर्षीय बच्ची से अश्लील कृत्य का फरार आरोपी गिरफ्तार, नागौद कोर्ट में पेश
सतना (मध्य प्रदेश): जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील कृत्य की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 16 नवंबर को सामने आई थी. वारदात के दौरान बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला था. गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी जंगल और वन विभाग की नर्सरी के इलाके में छिपकर रह रहा था.
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 18 नवंबर की रात दबिश दी और पनगरा निवासी आरोपी शैलू कुशवाहा (35) को ग्राम पनगरा स्थित गौशाला के पास से धर दबोचा. वीडियो में आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में थाने परिसर से बाहर ले जाकर वाहन में बैठाते हुए देखा जा सकता है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को नागौद न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही