घरघोड़ा: झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के नाम पर शोषण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: सीएसपी राहुल उइक
घरघोड़ा में झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के नाम पर महिला से दुष्कर्म एवं करीब छह लाख रुपये की ठगी के मामले में सीएसपी रायगढ़ श्री राहुल उइके ने पुलिस कार्रवाई को लेकर बयान दिया। मामले में मुख्य आरोपी चंद्र कुमार जायसवाल और उसकी महिला सहयोगी गायत्री मानिकपुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने लोगों से अंधविश्वास में न पड़ने और ऐसे अपराधों की