अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा द्वारा आयोजित 28वें नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर में 2349 मरीजों की जांच, पैथोलॉजी परीक्षण और दवा वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ सहित चार राज्यों के मरीजों ने शिविर का लाभ लिया। यह आयोजन ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि रहा।