घरघोड़ा: घरघोड़ा पुलिस ने ट्रेलर से बैटरी चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को दबोचा
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र में ट्रेलर से बैटरी और सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बैटरियां बरामद की गई हैं। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।