घरघोड़ा: घरघोड़ा में ट्रेलर धोखाधड़ी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और इंजन किया गया जब्त
घरघोड़ा पुलिस ने होटल संचालिका से ट्रेलर वाहन लेकर उसे बेचने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। ट्रेलर का इंजन कुंजारा लैलूंगा से जब्त किया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई जारी है।