घरघोड़ा: रायगढ़ में सनसनीखेज किडनैपिंग का खुलासा, युवक से मारपीट और लूट करने वाले 3 आरोपी घंटों में गिरफ्तार
घरघोड़ा थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण, मारपीट और लूट की घटना में रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार किया। आरोपियों से बोलेरो वाहन, लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद कर सभी को जेल भेजा गया।