घरघोड़ा: एनएमएल-एनटीपीसी तलईपल्ली में ‘फन फेस्ट 2026’ का आयोजन, छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक देखने को मिली
घरघोड़ा स्थित एनएमएल तलईपल्ली परियोजना में तिलोत्तमा महिला समिति द्वारा ‘फन फेस्ट 2026’ का आयोजन किया गया। ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर तलईपल्ली’ थीम पर आधारित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, फूड स्टॉल और स्थानीय कारीगरों की भागीदारी रही। परियोजना अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।