घरघोड़ा: रायगढ़ के वनांचल में विकास की रफ्तार तेज, 32 करोड़ से 14 सड़कों का निर्माण जारी
रायगढ़ जिले के उत्खनन प्रभावित वनांचल क्षेत्रों में डीएमएफ मद से 32 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से 14 सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार सुदूर आदिवासी गांवों को बारहमासी सड़क संपर्क से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।