कनवास: दरा घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Kanwas, Kota | Nov 12, 2026 दरा घाटी स्टील ब्रिज के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ट्रेलर के नीचे आ गया और ट्रेलर के पहियों से कुचलने पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जुगराज निवासी अकलेरा के रूप में हुई है।