जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण
हरदोई, 31 अगस्त। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत की।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की बाहरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और परिसर में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक सूचनाएं समय से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाएं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Aug 31, 2026