जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 16 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के निर्देश
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
डीएम ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने देने के निर्देश दिए। कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।