भाजपा विधायक के भतीजे पर एफआईआर की मांग, सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के भतीजे अजीत प्रताप सिंह उर्फ विवेक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सपा प्रवक्ता जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने आरोप लगाया कि विधायक के भतीजे ने सपा जिला पंचायत सदस्य के परिवार के घर पहुंचकर कई राउंड फायरिंग की। सपा ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है।