हरपालपुर कोतवाली परिसर में शर्मनाक हरकत का कथित वीडियो वायरल, खाकी की निगरानी पर उठे गंभीर सवाल
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली परिसर से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा कुतिया के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत किए जाने की बात सामने आ रही है। वीडियो ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली के साथ-साथ कोतवाली परिसर की निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अगर वायरल वीडियो वास्तव में हरपालपुर कोतवाली परिसर का ही है, तो सवाल बेहद गंभीर है कि आखिर पुलिस की निगरानी वाले परिसर में ऐसी कथित हरकत होती कैसे रही? क्या परिसर में पुलिसकर्मियों की नजर इस ओर नहीं गई या फिर निगरानी व्यवस्था महज कागजों तक सीमित है?
पुलिस परिसर आम लोगों के लिए कानून और अनुशासन की मिसाल माना जाता है। ऐसे में वहीं से इस तरह की कथित शर्मनाक तस्वीर सामने आने का दावा पुलिस महकमे की छवि पर भी सवालिया निशान लगाता है।
वीडियो में सुनाई दे रही आवाजों और दिखाई दे रहे व्यक्ति को लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता, उसकी वास्तविक लोकेशन और उसमें नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
अब सवाल सिर्फ वायरल वीडियो का नहीं, बल्कि पुलिस की जवाबदेही का भी है। यदि वीडियो सही पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ यह भी जांच होनी चाहिए कि कोतवाली परिसर में ऐसी कथित हरकत को रोकने या समय रहते पकड़ने में निगरानी तंत्र आखिर क्यों नाकाम रहा।
अब देखना यह है कि हरपालपुर पुलिस और आला अधिकारी इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराते हैं या फिर सोशल मीडिया पर उठ रहा यह शोर भी बाकी मामलों की तरह कुछ दिनों बाद खामोश हो जाएगा।