*सिवान में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू , राजनीतिक दलों के साथ सिवान जिला प्रशासन की अहम बैठक*
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 की शुरुआत हो गई है। इस संबंध में गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को मध्यान्ह 12:00 बजे समाहरणालय स्थित जिला निर्वाचन शाखा द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों और सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता श्री विजय प्रकाश मीणा भा. प्र. से. जिलाधिकारी सिवान ने किया। बैठक में पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रमुख बिंदुओं को साझा करते हुए राजनीतिक दलों से ग्राम स्तर तक के प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी देने की अपील की गई।
पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां
निर्वाचन विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए निम्नलिखित तिथियां निर्धारित की गई हैं:
प्रारूप सूची का प्रकाशन: 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) को एकीकृत प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
दावा एवं आपत्ति की अवधि: मतदाता 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) से 11 दिसंबर 2026 (शुक्रवार) तक अपने दावे और आपत्तियां दाखिल कर सकेंगे।
विशेष अभियान दिवस: मतदाताओं की सुविधा के लिए दो चरणों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रथम अभियान दिवस 21 व 22 नवंबर 2026 को तथा द्वितीय अभियान दिवस 05 व 06 दिसंबर 2026 (शनिवार एवं रविवार) को आयोजित होगा।
निष्पादन एवं अंतिम प्रकाशन: प्राप्त दावे और आपत्तियों का निष्पादन 28 दिसंबर 2026 (सोमवार) तक किया जाएगा, जिसके बाद 04 जनवरी 2027 (सोमवार) को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
लिंगानुपात सुधार और युवा मतदाताओं पर विशेष जोर
इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दो मुख्य उद्देश्य निर्धारित किए गए हैं। पहला, अधिक से अधिक युवा मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना और दूसरा, जिले के वर्तमान निर्वाचक सूची लिंगानुपात (884) में सुधार कर इसे जनगणना लिंगानुपात (988) के समरूप लाना।
किस काम के लिए कौन सा फॉर्म भरें?
प्रशासन ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रपत्रों (फॉर्म) की जानकारी भी साझा की है:
प्रपत्र 6: नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए।
प्रपत्र 6क: प्रवासी भारतीयों (NRI) का नाम जोड़ने के लिए।
प्रपत्र 7: मतदाता सूची से नाम विलोपन (हटाने) के लिए।
प्रपत्र 8: मतदाता सूची की प्रविष्टियों में सुधार, ईपिक (वोटर कार्ड) प्रतिस्थापन, निवास स्थानांतरण/पता बदलने तथा दिव्यांगता चिह्नित करने के लिए।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं आवेदन
दावा-आपत्ति की अवधि के दौरान आवेदक अपने निवास स्थान से संबंधित बीएलओ (BLO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) या निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) के पास ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, घर बैठे voters.eci.gov.in पोर्टल या Voter Helpline Mobile App के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन दाखिल करने की सुविधा उपलब्ध है।
राजनीतिक दलों से बीएलए (BLA) नियुक्त करने का अनुरोध
जिला प्रशासन ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए मतदान केंद्र स्तरीय अभिकर्ता (BLA) नियुक्त करने का अनुरोध किया है। नियमों के अनुसार, एक मतदान केंद्र के लिए एक ही बीएलए नियुक्त किया जा सकता है और उसका उसी मतदान केंद्र क्षेत्र का पंजीकृत मतदाता होना अनिवार्य है। किसी भी सरकारी, स्थानीय प्राधिकार या सार्वजनिक लोक उपक्रम की सेवा में कार्यरत व्यक्ति को बीएलए के रूप में नियुक्त नहीं किया जा सकता।
प्रचार-प्रसार और हेल्पलाइन की व्यवस्था:
सोशल मीडिया अभियान: जिला स्तर पर पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता और इसके उद्देश्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए फेसबुक (Facebook), यूट्यूब (YouTube) और व्हाट्सएप (Whatsapp) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी अपलोड की जाएगी, ताकि युवा मतदाता अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें। इसके अतिरिक्त अन्य माध्यमों से भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950: निर्वाचन संबंधी किसी भी जानकारी या सुझाव के लिए नागरिक टोल-फ्री नंबर 1950 पर किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय अवधि के दौरान संपर्क कर सकते हैं।
सिवान जिला प्रशासन द्वारा सीवान जिले के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदाता सूची से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े और विवरण जारी किए गए हैं। इसके तहत 01.10.2025 से 10.11.2026 तक प्रपत्रों के माध्यम से किए गए परिवर्तनों और वर्तमान मतदाताओं की संख्या का पूरा ब्योरा सामने आया है।
1. प्रपत्रों द्वारा किए गए परिवर्धन, विलोपन, संशोधन (01.10.2025 से 10.11.2026 तक)
जिले के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2,29,724 दर्ज किए गए हैं, जिनमें प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 और प्रपत्र-8 शामिल हैं:
* 105- सीवान: कुल 39,758 (प्रपत्र-6: 6238, प्रपत्र-7: 3166, प्रपत्र-8: 30354)
* 106- जीरादेई: कुल 20,558 (प्रपत्र-6: 4617, प्रपत्र-7: 1649, प्रपत्र-8: 14292)
* 107- दरौली (अ०जा०): कुल 48,037 (प्रपत्र-6: 7495, प्रपत्र-7: 2214, प्रपत्र-8: 38328)
* 108- रघुनाथपुर: कुल 22,549 (प्रपत्र-6: 6683, प्रपत्र-7: 1430, प्रपत्र-8: 14436)
* 109- दरौंदा: कुल 34,182 (प्रपत्र-6: 6424, प्रपत्र-7: 2689, प्रपत्र-8: 25069)
* 110- बड़हरिया: कुल 19,293 (प्रपत्र-6: 5226, प्रपत्र-7: 2083, प्रपत्र-8: 11984)
* 111- गोरेयाकोठी: कुल 25,322 (प्रपत्र-6: 7607, प्रपत्र-7: 1665, प्रपत्र-8: 16050)
* 112- महाराजगंज: कुल 20,025 (प्रपत्र-6: 6246, प्रपत्र-7: 1269, प्रपत्र-8: 12510)
* कुल योग: 50,536 (प्रपत्र-6), 16,165 (प्रपत्र-7), 1,63,023 (प्रपत्र-8) और कुल 2,29,724 परिवर्तन।
2. सीवान जिले के विधानसभावार वर्तमान में मतदाताओं की संख्या एवं लिंगानुपात
जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार सीवान जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 24,85,154 है और औसत लिंगानुपात 884 है। विधानसभावार विवरण इस प्रकार है:
* 105- सीवान: मतदान केंद्र: 359 | पुरुष मतदाता: 1,69,580 | महिला मतदाता: 1,52,046 | अन्य: 6 | कुल मतदाता: 3,21,632 | लिंगानुपात: 897
* 106- जीरादेई: मतदान केंद्र: 317 | पुरुष मतदाता: 1,48,080 | महिला मतदाता: 1,30,688 | अन्य: 6 | कुल मतदाता: 2,78,774 | लिंगानुपात: 883
* 107- दरौली (अ०जा०): मतदान केंद्र: 375 | पुरुष मतदाता: 1,67,206 | महिला मतदाता: 1,44,690 | अन्य: 3 | कुल मतदाता: 3,11,905 | लिंगानुपात: 865
* 108- रघुनाथपुर: मतदान केंद्र: 345 | पुरुष मतदाता: 1,57,568 | महिला मतदाता: 1,41,347 | अन्य: 7 | कुल मतदाता: 2,98,922 | लिंगानुपात: 897
* 109- दरौंदा: मतदान केंद्र: 382 | पुरुष मतदाता: 1,69,437 | महिला मतदाता: 1,48,989 | अन्य: 6 | कुल मतदाता: 3,18,432 | लिंगानुपात: 879
* 110- बड़हरिया: मतदान केंद्र: 361 | पुरुष मतदाता: 1,66,408 | महिला मतदाता: 1,46,497 | अन्य: 5 | कुल मतदाता: 3,12,910 | लिंगानुपात: 880
* 111- गोरेयाकोठी: मतदान केंद्र: 398 | पुरुष मतदाता: 1,78,727 | महिला मतदाता: 1,57,616 | अन्य: 1 | कुल मतदाता: 3,36,344 | लिंगानुपात: 882
* 112- महाराजगंज: मतदान केंद्र: 371 | पुरुष मतदाता: 1,61,988 | महिला मतदाता: 1,44,246 | अन्य: 1 | कुल मतदाता: 3,06,235 | लिंगानुपात: 890
कुल योग:
* मतदान केंद्र: 2,908
* पुरुष मतदाता: 13,18,994
* महिला मतदाता: 11,66,125
* अन्य मतदाता: 35
* कुल मतदाता: 24,85,154
* औसत लिंगानुपात: 884
प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Election Commission of India
Chief Electoral Officer, Bihar
#siwan #सिवान
7 views | Siwan, Bihar | Nov 12, 2026