पोड़ैयाहाट: डीएसपी हेडक्वार्टर और पुलिस अधिकारियों ने पुराना बाजार, बांझी रोड, बंगाली टोला के पूजा पंडालों का किया दौरा
पुराना बाजार,बांझी रोड और बंगाली टोला पूजा पंडालों का रविवार की शाम डीएसपी हेडक्वार्टर के साथ पुलिस अधिकारियों ने दौरा किया।पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि महा अष्टमी तिथि को पूजा पंडालों में अत्यधिक भीड़ थी। वहां पहले से पुलिस के जवानों की भी तैनाती की गई थी। पूजा समितियों को दिए गए निर्देशों अनुपालन के आलोक में आज का विजिट था।