कनवास: एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी को झालावाड़ क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Sep 5, 2026 कनवास थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को झालावाड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस के अनुसार पुलिस ने आरोपी जसवंत सिंह पुत्र मदन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रकरण संख्या 162/2025 में धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित था।