लखावार पंचायत भवन में लोक संवाद गोष्ठी, एसपी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
जहानाबाद : घोषी थाना क्षेत्र के लखावार पंचायत भवन परिसर में पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार की अध्यक्षता में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। एसपी ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान एसपी ने लोगों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने साइबर अपराध से सतर्क रहने, किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में नहीं आने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।