ओकरी थाना पुलिस ने पांच अभियुक्तों के घर चस्पाया इश्तेहार
समाचार
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ओकरी थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने चार नामजद अभियुक्तों सहित एक महिला अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चस्पा किया।
पुलिस के अनुसार, विशुनपुर निवासी संजय कुमार, मोदनगंज निवासी लालमुन्ना रविदास, नवादापर सरिस्ताबाद निवासी मुन्ना यादव और सुनील कुमार के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया। इसके अलावा एक महिला अभियुक्त के घर पर भी इश्तेहार लगाया गया। पुलिस ने संबंधित अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की हिदायत दी है। निर्धारित अवधि में उपस्थित नहीं होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।