स्कूलों में चला जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके
जहानाबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस दीदी के द्वारा विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, सड़क सुरक्षा, नशामुक्त जीवन तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस दीदी ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यातायात नियमों के पालन और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
Jehanabad, Jehanabad | Sep 12, 2026