प्रतापगढ़ में कल पंचायत चुनाव का चौथा चरण: एक वोटर डालेगा दो वोट, 16 नवंबर को चुने जाएंगे सरपंच
प्रतापगढ़। राजस्थान पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 14 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। जिले की 4 पंचायत समितियों में 12 जिला परिषद और 64 पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने 288 मतदान केंद्र बनाए हैं। जिले में 114 ग्राम पंचायतें और 906 वार्ड पंच हैं। मतदान के दौरान प्रत्येक मतदाता दो वोट डालेगा। वहीं, 16 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव होंगे। पंचायत समिति में प्रधान का पद जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है। चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।
#Pratapgarh #RajasthanPanchayatElection #PanchayatElection2026 #RajasthanElection #VotingDay
Dungarpur, Dungarpur | Nov 13, 2026