फेरी वाले के बेटे ने भूवैज्ञानिक बन किया क्षेत्र का नाम रोशन
सुमेरपुर हमीरपुर । साइकिल से गांव गांव जाकर फेरी लगाकर मसाला बेचने वाले के पुत्र ने संयुक्त वैज्ञानिक परीक्षा में कस्बे के युवक ने देश में छठवा स्थान प्राप्त करके कस्बा सहित घर परिवार का नाम रोशन किया है। युवक के इस सफलता पर परिजनों में हर्ष व्याप्त है।
कस्बे की नई बस्ती निवासी जय किशोर गुप्ता साइकिल से फेरी लगाकर सब्जियों के मसले बेचते हैं। उनके पुत्र मोहित गुप्ता ने संयुक्त भू वैज्ञानिक परीक्षा उत्तीर्ण करके देश में छठवां स्थान प्राप्त किया है युवक की इस सफलता पर परिवार में हर्ष का माहौल है। युवक के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में कस्बे के रोटीराम इंटर कॉलेज से की थी जबकि ग्रेजुएशन उसने बनारस विश्वविद्यालय से किया है।
फोटो-03,वैज्ञानिक बना बेटा