मिशन शक्ति अभियान: कक्षा छह की परी बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापक
सरीला हमीरपुर - मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की समझ विकसित करने के उद्देश्य से चंडौत गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा परी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। इस पहल से विद्यालय की छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी परी ने विद्यालय की गतिविधियों को समझा और जिम्मेदारियों का अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर परी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज वह गर्व महसूस कर रही हैं। उनके लिए यह अनुभव किसी सपने से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में शिक्षिका बनना चाहती हैं और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मूलचंद्र वर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने का व्यापक सामाज�