कुरारा की कोमल ने गोला और तवा फेंक में जीता स्वर्ण, प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
कुरारा। कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा कोमल ने 27वीं मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। बांदा में आयोजित प्रतियोगिता में कोमल ने गोला फेंक और तवा फेंक, दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के आधार पर उनका चयन 27वीं प्रादेशिक खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन प्रयागराज में किया जाएगा।
कोमल की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुधाकर वर्मा, खेलकूद प्रभारी शमशेर सिंह और विद्यालय के अन्य स्टाफ ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। शिक्षकों ने छात्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि कोमल प्रादेशिक स्तर की प�