एक दिन की प्रधानाचार्या बनी अंशिका ने दिए दिशा निर्देश
सरीला हमीरपुर। नगर स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में छात्रा अंशिका को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनाया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शिक्षकों के साथ बैठक कर समय से कक्षाओं में पहुंचने तथा निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए।
कक्षा 11 की छात्रा अंशिका ने प्रधानाचार्य की भूमिका निभाते हुए शिक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने शिक्षण कार्य को नियमित रूप से संचालित करने और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निस्तारण कराया। अंशिका के पिता का नाम नंदकिशोर है। वह सरीला के गुरुदेवपुरा की निवासी हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अभय कुमार गुप्ता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजू�