Public App Logo
Profile Picture

Hamirpur Times News

@hamirpurtimes.news
13314Followers
0Following
कुरारा - कालपी हमीरपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर झाड़ियों में घुसी, युवक घायल.  
क्षेत्र के झलोखर गांव के सैयद बाबा मजार के पास हुई घटना.
युवाओं के साथ मातृशक्ति भी  राष्ट्र निर्माण में नेतृत्व की भूमिका: निभाए -श्रीराम 

हमीरपुर । नगर में आज शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम आर जे होटल में संपन्न हुआ उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रचार प्रमुख उमेश दीक्षित ने बताया कि यह कार्यक्रम संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले सातों प्रमुख कार्यक्रमों का एक हिस्सा है सातों कार्यक्रमों में से यह छठा कार्यक्रम है कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक श्रीराम ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाले उन्होंने मात्र शक्ति का आवाहन करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में आपकी महिती भूमिका रही है और अब समय आ गया है कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हुए नेतृत्व प्रदान करें उन्होंने युवाओं एवं मातृ शक्ति के सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए भगत सिंह,खुदीराम बोस, रानी लक्ष्मी बाई, तात्या टोपे, स्वामी विवेकानंद डॉक्टर हेडगेवार एवं भगिनी निवेदिता जैसे महान व्यक्तियों के जीवन का उदाहरण दिया उन्होंने कहा कि इन महान व्यक्तियों ने अपने-अपने समय में राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आज की युवा पीढ़ी एवं मातृ शक्ति को भी समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए महिला वक्ता तरंग खरे ने भी उपस्थित युवाओं को संबोधित किया इस अवसर पर विभाग संघ चालक गोपाल दास पालीवाल, जिला संघ चालक शारदा दीन, जिला प्रचारक धनंजय, विभाग प्रचारक ऋतुराज, नगर संघ चालक आनंद सक्सेना, सह नगर संघ चालक पवन विश्वकर्मा जिला कार्यवाह निर्भय नगर कार्यवाह अंकराज सहित गणमान्य जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं मातृशक्ति को राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके दायित्वों को जागरूक करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा  कार्यक्रम के समापन अवसर पर अंकराज ने युवा संवाद की इस श्रृंखला  को आगे बढ़ते हुए शाखा विस्तार के कार्यक्रमों की जानकारी दी कार्यक्रम के इस अवसर पर लगभग हजारों युवा मातृशक्ति  उपस्थिति रही कार्यक्रम में मनीष शुक्ला रेड क्रॉस सचिव सहित  कई लोगों का सहयोग रहा है।
दो नामजद सहित दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज 

मौदहा हमीरपुर। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने गाली गलौज, धमकी देने सहित गलत नीयत से हाथ पकडने का मुकदमा दर्ज कराया है।
    कस्बे की एक युवती ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि, वह कस्बे में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है इसी दौरान उसकी मुलाक़ात एक युवक से हो गई और वह तैयारी में उसका सहयोग करने लगा। इसी का लाभ उठाते हुए एक दिन आरोपी ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया और सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाने लगा। पीडिता ने बताया कि, उसने पीआरबी और कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। उलटे आरोपी उसे धमकी देने लगे। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राठ में थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं*

*भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश*

हमीरपुर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज थाना राठ में जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर श्री मृगांक शेखर पाठक द्वारा जनसुनवाई की गई। अधिकारियों ने थाना क्षेत्र से आए फरियादियों की समस्याओं एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर स्थलीय जांच करने तथा नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक एवं स्थायी राहत उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा भूमि विवादों के मामलों में राजस्व अभिलेख एवं मौके की स्थिति का परीक्षण कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

इस अवसर पर संबंधित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
हमीरपुर में ग्राम पंचायतों को मिलेगा 50 लाख तक का पुरस्कार, 15 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

॥ प्रेस विज्ञप्ति ॥
जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर
दिनांक: 12 सितम्बर, 2026

*ग्राम पंचायतों को 50 लाख रुपये तक का पुरस्कार जीतने का अवसर*

*मुख्यमंत्री विशेष पुरस्कार के लिए 10 श्रेणियों में 15 से 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन*

हमीरपुर। बेहतर कार्य एवं उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विशेष पुरस्कार योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया गया है। योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों का चयन 10 विशेष श्रेणियों में किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में चयनित उत्कृष्ट ग्राम पंचायत को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

जिला पंचायत राज अधिकारी, हमीरपुर श्रीमती सुबोध जोशी ने बताया कि पुरस्कार के लिए पात्र ग्राम पंचायतें निर्धारित अवधि में अपने उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन की अवधि 15 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026 तक निर्धारित की गई है।

*इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतें होंगी पात्र*

मुख्यमंत्री विशेष पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों का चयन उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्यों के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में किया जाएगा। इनमें—

- घर-घर कूड़ा संग्रहण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत।
- ग्राम पंचायत स्तर पर आय के नवीन एवं प्रभावी स्रोत विकसित करने वाली पंचायत।
- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से ग्रामीणों को सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराने में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायत।
- ‘मेरा तालाब मेरी योजना’ के अंतर्गत तालाब संरक्षण एवं जल संचयन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायत।
- आधार केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने वाली पंचायत।
- तरल अपशिष्ट प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था करने वाली ग्राम पंचायत।
- प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायत।

इसके अतिरिक्त योजना के अंतर्गत निर्धारित अन्य श्रेणियों में भी पात्र ग्राम पंचायतों द्वारा अपने उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर आवेदन किया जा सकेगा।

*ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना होगा आवेदन*

पुरस्कार के लिए पात्र ग्राम पंचायतों को अपने कार्यों एवं उपलब्धियों से संबंधित विवरण निर्धारित प्रारूप में cmawards.uppprd.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ग्राम पंचायतों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पूर्व संबंधित दिशा-निर्देशों का अध्ययन करते हुए अपने उत्कृष्ट कार्यों से संबंधित आवश्यक विवरण एवं अभिलेख तैयार रखें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन पूर्ण करें।

जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीमती सुबोध जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री विशेष पुरस्कार ग्राम पंचायतों के बीच स्वच्छता, आय सृजन, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक सेवाओं की उपलब्धता एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देंगे। उन्होंने जनपद की पात्र ग्राम पंचायतों से अपील की कि वे अपने उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाते हुए निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpur nis:value=Hamirpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpurnews nis:value=HamirpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=grampanchayat nis:value=GramPanchayat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mukhyamantrivisheshpuraskar nis:value=MukhyamantriVisheshPuraskar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=panchayataward nis:value=PanchayatAward nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gramvikas nis:value=GramVikas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=swachhbharat nis:value=SwachhBharat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalsanrakshan nis:value=JalSanrakshan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=plasticfreevillage nis:value=PlasticFreeVillage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ruraldevelopment nis:value=RuralDevelopment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindinews nis:value=HindiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/>
मौदहा में पीडीए पंचायत में सरकार को घेरा, जिसके मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री बादशाह सिंह रहे.

मौदहा हमीरपुर। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए जहाँ सभी राजनीतिक दलों ने अपनी गोंटें बिछाना शुरू कर दी हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी पिछडा, दलित और अल्पसंख्यक वोटों के भरोसे विधानसभा में पहुंचने की कोशिश कर रही है। इसी को लेकर शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के मांचा में पीडीए चौपाल आयोजित की गई।
   कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांचा में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री बादशाह सिंह रहे। इस दौरान सपा नेताओं ने मौजूदा बीजेपी सरकार की दमन कारी नीति की जमकर आलोचना की और मौजूदा सरकार को बेरोजगारी, मंहगाई के लिए जिम्मेदार बताते हुए सभी मामलों फेल बताया। इतना ही नहीं वक्ताओं ने पिछडा, दलित और अल्पसंख्यक वोटों के सहारे आगामी विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाने की बात कही।
 इस दौरान मौलाना खान, नंदकिशोर शिवहरे, कुलदीप शुक्ला, घनश्याम साहू, अवधेश यादव, विनोद द्विवेदी, शादाब हुसैन बिट्टू, बबुआ भाई मांचा सहित सैकड़ों सपाई और ग्रामीण मौजूद रहे।

फोटो-01,सपा की पीडीए पंचायत
मौदहा - युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज 

मौदहा हमीरपुर। बीते तीन दिन पहले कस्बे से गायब एक दलित समुदाय की युवती का सुराग नहीं लगा है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
     कस्बे के मोहल्ला अरतरा रोड निवासी  ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, बीते नौ सितंबर की दोपहर उसकी बालिग पुत्री  घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी लेकिन उसके बाद से कहीं गायब हो गई। पीडित पिता ने बताया कि उसकी पुत्री से स्टेशन के निकट का आबिद पुत्र हनीफ का सम्पर्क रहा है और सम्भव है कि, आबिद ही उसकी पुत्री को बहला फुसला कर ले गया है। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मौदहा थाना समाधान दिवस पर आईं दो शिकायतें

मौदहा हमीरपुर। महीने के दूसरे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर राजस्व विभाग से जुडी दो शिकायतें दर्ज की गई जिन्हे निस्तारण के लिए भेजा गया है।
    कस्बे की कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने की। इस दौरान राजस्व विभाग से जुडे दो मामले दर्ज किए गए जिनके जल्द और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए सम्बंधित को भेजा गया है। इस दौरान बिजली विभाग, नगरपालिका, राजस्व विभाग के जिम्मेदार मौजूद रहे।

फोटो-02,समाधान में शिकायत सुनते हुए
हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण*

*आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशी*

हमीरपुर। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्री मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर श्रीमती वंदना अग्रवाल के निर्देशन में आज दिनांक 12 सितम्बर 2026 को जनपद न्यायालय परिसर, हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों, राजस्व विभाग तथा विभिन्न बैंकों द्वारा सुलह-समझौते के आधार पर वादों एवं प्रीलिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों के माध्यम से कुल 5,979 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग द्वारा कुल 13,772 वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार न्यायालय एवं राजस्व विभाग के माध्यम से कुल 19,751 वादों का निस्तारण हुआ। विभिन्न बैंकों द्वारा जनपद में स्थापित प्रीलिटिगेशन मामलों का भी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।

न्यायालयों में निस्तारित वादों में कुल ₹6,46,06,824 की धनराशि संबंधित मामलों में प्राप्त/समायोजित की गई। न्यायालय एवं राजस्व विभाग सहित विभिन्न मामलों के निस्तारण से कुल ₹8,60,65,084 की धनराशि का निपटारा/समझौता किया गया।

लोक अदालत के दौरान लंबे समय से लंबित मामलों को आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से समाप्त कराने पर विशेष जोर दिया गया। परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) के एक लंबित मामले तथा एक सिविल वाद का भी दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इससे संबंधित पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्राप्त हुआ तथा अनावश्यक मुकदमेबाजी से राहत मिली।

परिवार न्यायालय में भी विभिन्न वैवाहिक मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया। कई मामलों में पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद दूर कर उन्हें पुनः साथ रहने के लिए सहमत कराया गया। समझौते के बाद परिवारों में पुनः खुशी का माहौल देखने को मिला।

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में ओडीओपी एवं “एक जिला-एक व्यंजन” से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए। इसके अतिरिक्त लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आने वाले पक्षकारों एवं आमजन के लिए सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया।

लोक अदालत के समापन अवसर पर लोक अदालत के नोडल अधिकारी श्री राजीव कुमार द्वितीय द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित एवं सरल निस्तारण कराकर आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है।
हमीरपुर जंक्शन रेस्टोरेंट में पानी की बोतल के पैसे मांगने पर ग्राहक ने उठाए सवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
________

ANK:-हमीरपुर के हमीरपुर जंक्शन रेस्टोरेंट में पानी की बोतल के पैसे मांगने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने वीडियो बनाकर रेस्टोरेंट की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ग्राहक का आरोप है कि रेस्टोरेंट में खाने का ऑर्डर देने के बाद पानी मांगने पर उसे बोतलबंद पानी दिया गया और उसके पैसे मांगे गए। जब ग्राहक ने बिना शुल्क वाला पानी मांगा तो स्टाफ ने ऐसा पानी उपलब्ध नहीं होने की बात कही। 

VO:- हमीरपुर मुख्यालय स्थित हमीरपुर जंक्शन रेस्टोरेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ग्राहक रेस्टोरेंट के स्टाफ से पानी की बोतल के पैसे देने को लेकर सवाल करता नजर आ रहा है।
ग्राहक का कहना है कि खाना ऑर्डर करने के बाद जब उसने पीने का पानी मांगा तो उसे बोतल दी गई। बोतल के पैसे पूछने पर स्टाफ ने शुल्क लगने की बात कही।
ग्राहक ने बिना पैसे वाला पानी मांगा, लेकिन स्टाफ ने ऐसा पानी उपलब्ध नहीं होने की बात कही....इसके बाद ग्राहक ने वीडियो बनाकर रेस्टोरेंट की व्यवस्था पर सवाल उठाए। ग्राहक ने जिम्मेदार अधिकारियों से रेस्टोरेंट की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।
HAMIRPUR BREKING 

हमीरपुर: DIG राजेश एस और मंडलायुक्त अजीत कुमार पहुंचे सुमेरपुर

थाना दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

176 साल पुराने तीजा महोत्सव की तैयारियों का जायजा

मेले में 352 पुलिसकर्मी, PAC और फायर टीम तैनात

14 से 17 सितंबर तक होगा भव्य तीजा महोत्सव

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए पुख्ता इंतजाम
🚨 ब्रेकिंग | हमीरपुर 🚨

🌳 डीएम अभिषेक गोयल ने सिटी फॉरेस्ट पार्क का किया निरीक्षण

हमीरपुर में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने सिटी फॉरेस्ट पार्क का निरीक्षण कर पार्क के सौंदर्यीकरण, लाइटिंग और सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि पार्क को जल्द से जल्द बेहतर और आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाए, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने सभी अधूरे कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, डीएफओ, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpur nis:value=Hamirpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpurnews nis:value=HamirpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cityforestpark nis:value=CityForestPark nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhishekgoyal nis:value=AbhishekGoyal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmhamirpur nis:value=DMHamirpur nis:enabled=true nis:link/> HamirpurUP UPNews BreakingNews हमीरपुर सिटीफॉरेस्टपार्क जिलाधिकारी विकासकार्य पिकनिकस्पॉट
चिल्ली गांव में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक मौत, हार्ट अटैक की आशंका

राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में चर्चित हत्याकांड के बाद सुरक्षा के लिए तैनात गार्द में शामिल एक पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpur nis:value=Hamirpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rath nis:value=Rath nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rathnews nis:value=RathNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chillivillage nis:value=ChilliVillage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpurnews nis:value=HamirpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=Police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policenews nis:value=PoliceNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policedeath nis:value=PoliceDeath nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राठ nis:value=राठ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चिल्ली nis:value=चिल्ली nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिसकर्मी nis:value=पुलिसकर्मी nis:enabled=true nis:link/>
🚨 ब्रेकिंग | हमीरपुर 🚨 ⚖️ आज 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

हमीरपुर में जिला जज मनोज कुमार राय की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सिविल जज सीनियर डिवीजन वंदना अग्रवाल ने बताया कि वादकारी इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं।

लोक अदालत में पारिवारिक, वैवाहिक, दीवानी, राजस्व, बिजली-पानी बिल, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना प्रतिकर सहित माफ किए जाने योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा प्री-लिटिगेशन स्तर के जायज मामलों को भी आपसी सहमति से सुलझाया जाएगा।

📍 स्थान: जिला जजी मीटिंग हॉल के साथ राठ, मौदहा और सरीला में भी लोक अदालत लगेगी।

⚖️ लोक अदालत से समय और धन दोनों की बचत होती है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpur nis:value=Hamirpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nationallokadalat nis:value=NationalLokAdalat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lokadalat nis:value=LokAdalat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hamirpurnews nis:value=HamirpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तरप्रदेश nis:value=उत्तरप्रदेश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हमीरपुर nis:value=हमीरपुर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=न्याय nis:value=न्याय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=लोकअदालत nis:value=लोकअदालत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rath nis:value=Rath nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maudaha nis:value=Maudaha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sarila nis:value=Sarila nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/>
हमीरपुर: DIG राजेश एस और मंडलायुक्त अजीत कुमार पहुंचे सुमेरपुर

थाना दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं
एसपी गोंडा पर भड़के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद...एसपी से टेलीफोन पर बातचीत करते कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बोल- 3 महीने से टॉर्चर किया जा रहा था.....
समाजवादी सरकार बनेगी तो इलाज फ्री होगा, कार्ड नहीं देखा जाएगा किसी का।"  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव बोले.
Jio के नेटवर्क नहीं आने पर लोगों ने टॉवर के कर्मचारी को उसी टॉवर से बांध दिया !!
📍जनपद फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
छात्र : रजनीगंधा का प्रचार विश्विद्यालय परिसर में करना क्यों जरूरी हो गया?

दैनिक जागरण : किसी भी कार्यक्रम के लिए फंड की जरूरत पड़ती है। वो फंड रजनीगंधा दे रहे हैं तो उनका नाम जाएगा।

छात्र : फिर तो शराब की कंपनी भी दे सकती है, उसका भी हो जाना चाहिए।

📍पटना यूनिवर्सिटी, बिहार
प्रयागराज में शिक्षक भर्ती की जायज मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे युवाओं और महिलाओं पर रात 2 बजे पुलिस का लाठीचार्ज 'गुंडाराज' का प्रमाण है। बोले.
मुख्यमंत्री जी ने कहा हम एक लाख नौकरी दे देंगे, अगस्त में तो शून्य दी, सितंबर में भी शून्य हो जाएगी और उसके बाद चुनाव की तारीख आ जाएगी।"
"उत्तर प्रदेश में लगातार सरकार और सरकार से जुड़े लोग बड़े पैमाने पर अन्याय कर रहे हैं।"  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव बोले..
<nis:link nis:type=tag nis:id=chitrakoot nis:value=Chitrakoot nis:enabled=true nis:link/>  - भाद्रपद अमावस्या मेला के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर की उपस्थिति में रामघाट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु चित्रकूट पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर।
ड्रोन से की जा रही है मेला क्षेत्र की निगरानी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=safemela nis:value=SafeMela nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chitrakootwaterfall nis:value=chitrakootwaterfall nis:enabled=true nis:link/>
हमीरपुर: बिहूनी गांव में अधेड़ की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम.