नशे के गोरखधंधे पर सख्ती: सतना के आदतन बदमाश को 6 माह के लिए भोपाल जेल भेजा
जमानत के बाद फिर अवैध कारोबार में जुटा था मनराज उर्फ गुड्डू; पुलिस प्रतिवेदन पर रीवा कमिश्नर का आदेश
सतना। नशे की तस्करी और बिक्री में लगातार सक्रिय रहे मनराज उर्फ गुड्डू पुत्र पुरषोत्तम चौधरी (25), निवासी बजरहा टोला, सिटी कोतवाली को सेंट्रल जेल सतना से केन्द्रीय जेल भोपाल शिफ्ट कर दिया गया। आरोपी पहले मेडिकल नशे की बिक्री के मामले में जेल जा चुका था। जमानत पर बाहर आने के बाद फिर अवैध गतिविधियों में सक्रिय हुआ, जिसके चलते उसे जिला बदर भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद उसकी गतिविधियां नहीं रुकीं। हाल में दोबारा मादक पदार्थ के साथ पकड़े जाने के बाद एसपी हंसराज सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर द्वारा प्रकरण संभागायुक्त शीलेन्द्र सिंह को भेजे जाने पर उन्होंने आरोपी को 6 माह के लिए रीवा संभाग की सीमा से बाहर र
Unchahara, Satna | Oct 11, 2026