Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन सांसद एवं विधायक ने किया, खुशी की लहर

MORE NEWS

18 जुलाई 2026 को मोतीहारी कोर्ट परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव इस आयोजन की सफलता को लेकर लाइव हैं....
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

18 जुलाई 2026 को मोतीहारी कोर्ट परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव इस आयोजन की सफलता को लेकर लाइव हैं.... Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 14, 2026

आज दिनांक-14.07.2026 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल के साथ    नेपाल के अधिग्रहण क्षेत्र तथा रक्सौल अनुमंडल के अंतर्गत त्रिवेणी नहर प्रमंडल क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया गया। विगत 3-4 दिनों से हो रही बारिश  के कारण नेपाल के सीमावर्ती  तिलावे नदी के जल स्तर में वृद्धि देखी गई। जिसके कारण त्रिवेणी  नहर शाखा के बाये बाॅध में  कई जगह कटाव के बिंदुओं का निरीक्षण  किया गया। निरीक्षण के क्रम में सभी बाँधों पर कड़ी नजर बनाये रखने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया की बाढ़ प्रमंडल के अभियंता लगातार सभी बांधों पर नजर बनाए रखें एवं नाइट पेट्रोलिंग सहित लगातार चौकसी रखने के लिए समुचित व्यवस्था करें। अगर कहीं समस्या है तो उसकी तुरंत मरमती कराएं। किसी भी स्थिति में इस कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी रक्सौल, कार्यपालक अभियंता त्रिवेण नहर प्रमंडल रक्सौल, अधीक्षण अभिंयता, तिरहुत नहर अंचल रक्सौल, एवं संबंधित कनीय अभियंता मौजुद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

आज दिनांक-14.07.2026 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल के साथ नेपाल के अधिग्रहण क्षेत्र तथा रक्सौल अनुमंडल के अंतर्गत त्रिवेणी नहर प्रमंडल क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया गया। विगत 3-4 दिनों से हो रही बारिश के कारण नेपाल के सीमावर्ती तिलावे नदी के जल स्तर में वृद्धि देखी गई। जिसके कारण त्रिवेणी नहर शाखा के बाये बाॅध में कई जगह कटाव के बिंदुओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सभी बाँधों पर कड़ी नजर बनाये रखने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया की बाढ़ प्रमंडल के अभियंता लगातार सभी बांधों पर नजर बनाए रखें एवं नाइट पेट्रोलिंग सहित लगातार चौकसी रखने के लिए समुचित व्यवस्था करें। अगर कहीं समस्या है तो उसकी तुरंत मरमती कराएं। किसी भी स्थिति में इस कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी रक्सौल, कार्यपालक अभियंता त्रिवेण नहर प्रमंडल रक्सौल, अधीक्षण अभिंयता, तिरहुत नहर अंचल रक्सौल, एवं संबंधित कनीय अभियंता मौजुद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 14, 2026

आज दिनांक 14 - 07 -2026 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में पंचायती राज विभाग के कार्यों की प्रखंड द्वारा समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, जिला  पंचयात राज पदाधिकारी श्री राम जनम पासवान एवं सभी प्रखंड पंचयात राज पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण उपस्थित थे।
    जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंडो में स्थापित होने वाले सोलर स्ट्रीट लाइट के लक्ष्य के विरुद्ध शेष बचे सोलर स्ट्रीट लाइट का  अधिष्ठापन कार्य कार्यकारी एजेंसी के माध्यम से शीघ्र पूर्ण कराने का  निदेश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अक्रियाशील लाइट को चिन्हित करते हुए उसकी सूची जिला पंचयात राज कार्यलय में उपलब्ध कराएं ताकि  अक्रियाशील लाइट को क्रियाशील किया जा सके।  

भवन निर्माण विभाग एवं स्थनीय संगठन अभियंत्रण विभाग द्वारा ग्राम पंचयातों में पूर्ण कराये गए पंचयात सरकार भवन को शत प्रतिशत क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया एवं सप्ताह में 02 दिन एक-एक पंचयात सरकार भवन का निरीक्षण करने तथा  यह भी सुनिश्चत कराने का निर्देश दिया गया कि पंचयात स्तर के सभी कर्मचारी यथा विकास मित्र , कृषि सलाहकार, आवास सहायक और राजस्व कर्मचारी अपने कार्यो का निष्पादन पंचायत सरकार पंचायत सरकार भवन से ही करें।   
सभी प्रखंड पंचयात राज पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण  को निदेशित किया गया है की पंचयात स्तर के कर्मी  पंचयात सरकार भवन पर उपस्थित होकर काम कर रहे है या नहीं इससे संबधी प्रतिवेदन जिला पंचयात राज कार्यालय पूर्वी चम्पारण में भेजना सुनिश्चत करेंगे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar

आज दिनांक 14 - 07 -2026 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में पंचायती राज विभाग के कार्यों की प्रखंड द्वारा समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, जिला पंचयात राज पदाधिकारी श्री राम जनम पासवान एवं सभी प्रखंड पंचयात राज पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण उपस्थित थे। जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंडो में स्थापित होने वाले सोलर स्ट्रीट लाइट के लक्ष्य के विरुद्ध शेष बचे सोलर स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन कार्य कार्यकारी एजेंसी के माध्यम से शीघ्र पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अक्रियाशील लाइट को चिन्हित करते हुए उसकी सूची जिला पंचयात राज कार्यलय में उपलब्ध कराएं ताकि अक्रियाशील लाइट को क्रियाशील किया जा सके। भवन निर्माण विभाग एवं स्थनीय संगठन अभियंत्रण विभाग द्वारा ग्राम पंचयातों में पूर्ण कराये गए पंचयात सरकार भवन को शत प्रतिशत क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया एवं सप्ताह में 02 दिन एक-एक पंचयात सरकार भवन का निरीक्षण करने तथा यह भी सुनिश्चत कराने का निर्देश दिया गया कि पंचयात स्तर के सभी कर्मचारी यथा विकास मित्र , कृषि सलाहकार, आवास सहायक और राजस्व कर्मचारी अपने कार्यो का निष्पादन पंचायत सरकार पंचायत सरकार भवन से ही करें। सभी प्रखंड पंचयात राज पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण को निदेशित किया गया है की पंचयात स्तर के कर्मी पंचयात सरकार भवन पर उपस्थित होकर काम कर रहे है या नहीं इससे संबधी प्रतिवेदन जिला पंचयात राज कार्यालय पूर्वी चम्पारण में भेजना सुनिश्चत करेंगे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 14, 2026

राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया (Rising Star Outreach of India) – प्रेस विज्ञप्ति / संदेश

राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया एक  सामाजिक संस्था है, जो भारत में कुष्ठ रोग (Leprosy) से प्रभावित परिवारों और उनके बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। संस्था भारत के तीन राज्यों में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रही है। बिहार में इसका प्रमुख केंद्र पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल स्थित एंड्रयूज़ कैंपस में संचालित है।

राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवारों के बच्चों को सम्मानजनक, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य देना है। संस्था अपने आवासीय विद्यालय में लगभग 1000 बच्चों को निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ, खेलकूद, कंप्यूटर शिक्षा तथा नैतिक एवं व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करती है। यहाँ बच्चों को कक्षा 12वीं तक पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। इनमें से 400 बच्चों रकसोल में हैं

बिहार के उत्तरी क्षेत्रों में स्थित विभिन्न कुष्ठ रोग कॉलोनियों—जैसे पूर्वी चंपारण (मोतिहारी एवं रक्सौल क्षेत्र), पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, पटना  सहित अन्य क्षेत्रों—से बच्चों का चयन कर उन्हें शिक्षा एवं समग्र विकास का अवसर दिया जाता है। संस्था शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता, शौचालय निर्माण, आजीविका सहायता तथा सामुदायिक विकास से जुड़े अनेक कार्यक्रम भी संचालित करती है, ताकि कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवार आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

आज जिलाधिकारी महोदय के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल के साथ संस्थान का भ्रमण किया गया। डीएम ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों का अवलोकन किया और अपने सकारात्मक विचार व्यक्त किए।

राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया परिवार द्वारा जिलाधिकारी महोदय के इस प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक दौरे के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया  है और कहा गया है कि भविष्य में भी जिला प्रशासन का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहेगा, जिससे हम कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवारों और उनके बच्चों के जीवन में शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के नए अवसर उपलब्ध कराते रहेंगे।

"शिक्षा, सेवा और सम्मान के माध्यम से हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण ही राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया का संकल्प है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया (Rising Star Outreach of India) – प्रेस विज्ञप्ति / संदेश राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया एक सामाजिक संस्था है, जो भारत में कुष्ठ रोग (Leprosy) से प्रभावित परिवारों और उनके बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। संस्था भारत के तीन राज्यों में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रही है। बिहार में इसका प्रमुख केंद्र पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल स्थित एंड्रयूज़ कैंपस में संचालित है। राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवारों के बच्चों को सम्मानजनक, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य देना है। संस्था अपने आवासीय विद्यालय में लगभग 1000 बच्चों को निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ, खेलकूद, कंप्यूटर शिक्षा तथा नैतिक एवं व्यक्तित्व विकास का अवसर प्रदान करती है। यहाँ बच्चों को कक्षा 12वीं तक पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। इनमें से 400 बच्चों रकसोल में हैं बिहार के उत्तरी क्षेत्रों में स्थित विभिन्न कुष्ठ रोग कॉलोनियों—जैसे पूर्वी चंपारण (मोतिहारी एवं रक्सौल क्षेत्र), पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, पटना सहित अन्य क्षेत्रों—से बच्चों का चयन कर उन्हें शिक्षा एवं समग्र विकास का अवसर दिया जाता है। संस्था शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता, शौचालय निर्माण, आजीविका सहायता तथा सामुदायिक विकास से जुड़े अनेक कार्यक्रम भी संचालित करती है, ताकि कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवार आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जी सकें। आज जिलाधिकारी महोदय के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल के साथ संस्थान का भ्रमण किया गया। डीएम ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों का अवलोकन किया और अपने सकारात्मक विचार व्यक्त किए। राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया परिवार द्वारा जिलाधिकारी महोदय के इस प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक दौरे के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है और कहा गया है कि भविष्य में भी जिला प्रशासन का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहेगा, जिससे हम कुष्ठ रोग से प्रभावित परिवारों और उनके बच्चों के जीवन में शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान के नए अवसर उपलब्ध कराते रहेंगे। "शिक्षा, सेवा और सम्मान के माध्यम से हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण ही राइजिंग स्टार आउटरीच ऑफ इंडिया का संकल्प है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 14, 2026

एसपी स्वर्ण प्रभात  ने कोटवा थाना का किया औचक निरीक्षण #shortvideo #sp

एसपी स्वर्ण प्रभात ने कोटवा थाना का किया औचक निरीक्षण #shortvideo #sp

Motihari, East Champaran | Jul 14, 2026

राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन सांसद एवं विधायक ने किया, खुशी की लहर - Motihari News