झल्लारा में चोरों का आतंक! दो दिन में दूसरी चोरी, एक साथ दो सूने मकानों के ताले तोड़े
सलूम्बर के झल्लारा गांव में बदमाशों ने दो दिन में दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस बार आबादी क्षेत्र में दो सूने मकानों को निशाना बनाया गया। बदमाशों ने दोनों मकानों के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान खंगाला। दोनों मकान मालिकों के बाहर होने के कारण फिलहाल चोरी गए सामान और उसकी कीमत का अनुमान नहीं लग पाया है। इससे एक दिन पहले भी बदमाशों ने गांव से एक बाइक चोरी की थी, जबकि एक अन्य बाइक को मौके पर ही छोड़ गए थे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से वारदातों पर रोक लगाने और जल्द खुलासा करने की मांग की है।
#Salumbar #Jhallara #CrimeNews #Theft #RajasthanNews BreakingNews LocalNews